Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2022

25-MAR-10 सबसे बड़ी खबरें

10 सबसे बड़ी खबरें 25 march 2022 1- कण्वनगरी कोटद्वार के निंबूचौड़ और मानपुर में महिलाओं की ओर से शुरू की गई रामलीला मंचन में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। निंबूचौड़ में जहां रामलीला मंचन के तीसरे दिन भगवान राम और सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया, वहीं सिद्धबली नारी शक्ति रामलीला कमेटी मानपुर की रामलीला में ताड़का वध के बाद अहिल्या तारण और सीता स्वयंवर का मंचन किया गया।   2-कोटद्वार विधानसभा से विधायक रितु खंडूरी भूषण ने उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में पहली महिला प्रत्याशी के रूप में विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरा। विधानसभा सचिव के कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गई।  3-पुलिस ने नकली नोट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पचास हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ नोट बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। 4- पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार दो दिन बढ़ने के बाद oअब CNG और PNG के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में गुरुवार को CNG के दाम 50 पैसे प्रति किलो और PNG के